लालकुआं: राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भर्ती घोटाले पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला।।

Spread the love

लालकुआं: राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भर्ती घोटाले पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला।।

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भर्ती घोटाले तथा भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार प्रदेश में नाकाम दिख रही है तथा प्रदेश में चारों ओर घोटाले व भ्रष्टाचार व्याप्त है।
यहां अपने कार्यकाल पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने प्रदेश कि भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार जन मुद्दों पर नाकाम साबित हो रही है तथा प्रदेश में चारों ओर घोटाले व भ्रष्टाचार व्याप्त है वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार, रोजगार के लिए सड़कों पर है वहीं आम जनमानस महंगाई से त्रस्त है खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे हैं गैस सिलेंडर सस्ते कि वजह मेहंगा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि समस्त भर्तियो में हुए घोटलों की सीबीआई जांच से सरकार भाग रही है उन्होंने कहा कि अगर सरकार ईमानदार हैं तो सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है उन्होंन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भार्ती घोटलों की सीबीआई जांच होती है कई भाजपा नेता जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील कि है।

बाईट, रामबाबू मिश्रा पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप
  • Related Posts

    रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तक जो व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद गांव में बसने के सपने संजो रहा था, सोमवार को उसी की मौत की खबर ने पूरे परिवार और गांव…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *