लालकुआं: तीन साल बेमिसाल “जो बोला वो किया”- देवेंद्र सिंह बिष्ट।

Spread the love

लालकुआं प्रदेश की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने भाजपा के युवा नेता एंव नैनीताल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने धामी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के तीन सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यह तीन साल समग्र विकास को समर्पित है।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्पपत्र में जो भी वादे किए थे, सरकार व संगठन उनके अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ने समान नागरिक संहित लागू करने का वादा किया था और धामी सरकार ने इसे लागू कर न सिर्फ पूरे देश में मिसाल पेश की बल्कि अपना वादा भी पूरा किया। सरकार द्वारा सरकारी भूमि में हुए लैड जिहाद को हटाकर करीब 144 एकड़ भूमि पर कब्जा हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। इसके अलावा धामी सरकार में भू कानून विधेयक को विस में पारित करने, आधी आबादी के लिए क्षैतिज आरक्षण, पात्र पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देने, राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने, नकल विरोधी कानून लाने सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार और संगठन इस मौके को जश्न के रूप में मना रही हैं। आगामी एक सप्ताह तक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां सरकार और संगठन जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने इसके लिए सीएम पुष्कर धामी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

और पढ़े  बदरीनाथ- चढ़ावा हेराफेरी: उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच, मंडलायुक्त ने समिति सदस्यों के साथ की बैठक

बाईट, देवेंद्र सिह बिष्ट युवा नेता।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love

    उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, 2 लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दो लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके माता-पिता नाबालिग हैं। वहीं, 92 हजार मतदाताओं के दादा जवान हैं। ये हम नहीं कह रहे, चुनाव आयोग के एसआईआर…


    Spread the love