लालकुआँ-  कांग्रेस नेता रामबाबू मिश्रा ने जताई नाराजगी “बोले कांग्रेस मुकदमों से डरने वाली नहीं।

Spread the love

लालकुआँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने बीते दिनों संसद में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर पर अमित शाह द्वारा दिया गया बयान अत्यंत निन्दनीय है। बाबा साहब इस देश की आत्मा में बसते हैं उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने गृहमंत्री का इस्तीफा नहीं लिया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने राहुल गाँधी पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर कुछ और नहीं बल्कि गृह मंत्री के खिलाफ उनके कड़े विरोध के जवाब में ध्यान भटकाने की रणनीति है। साथ ही बाबासाहेब की विरासत की रक्षा करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होना सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया गया है उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक गृहमंत्री अमित शाह देश की जनता से माफ़ी नहीं माग लेते तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

रामबाबू मिश्रा पूर्व चेयरमैन।


Spread the love
और पढ़े  पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love