लालकुआं:-  भाजपा के पूर्व विधायक ने क्षेत्र में चल रहे अवैध कच्ची शराब और स्मैक के कारोबार को लेकर उठाए सवाल “पुलिस और आबकारी विभाग पर लगाए गम्भीर आरोप”

Spread the love

 

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बिक रही अवैध कच्ची शराब और स्मैक के अवैध कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं। बढ़ते नशे के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाकर इस कारोबार को पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध कच्ची शराब लालकुआं पहुंच रही है। जिम्मेदार आबकारी विभाग अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के बजाए चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ता नशे का कारोबार अति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कच्ची शराब युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी विभाग से लालकुआं क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर पूरी प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाकर अवैध नशे के कारोबार में सम्मिलित आरोपियों पहचान कर उनकी धरपकड़ करें।उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के सहयोग से ही अवैध नशे के कारोबार को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा जल्द ही वह अवैध नशे कारोबार पर ठोस कदम उठाने एवं प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सूबे मुख्यमंत्री और डीआईजी से मुलाकात करेंगे।

और पढ़े  नैनीताल- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खुर्पाताल का किया निरीक्षण, अवैध निर्माण को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए

 


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love