लालकुआँ: नैनीताल दुग्ध संघ बोर्ड की हुई बैठक, एक दर्जन प्रस्ताव पारित किये गये।

Spread the love

लालकुआँ: नैनीताल दुग्ध संघ बोर्ड की हुई बैठक, एक दर्जन प्रस्ताव पारित किये गये।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बोर्ड बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव पारित किये गये। जिसमें मुख्य प्रस्ताव विगत दिनों नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित आंचल दूध एवं उससे बने दुग्ध उत्पादों में मिलवाट होने के आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से विधिक कार्यवाही का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नैनीताल दुग्ध संघ को अपने निजी स्वार्थों के लिए के लिए साजिश रचने वाले लोगों को भी चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही पर सहमति व्यक्त की गई।
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज बोर्ड बैठक में दुग्ध कार्यकलापों को गति देने के उद्देश्य से एक दर्जन प्रस्तावों पर बोर्ड सदस्यों द्वारा मुहर लगाई गई। इसके साथ हीे विगत दिनों भुवन पोखरिया नामक एक व्यक्ति द्वारा बिना ठोस तथ्यों के आंचल दुग्ध एवं उसके उत्पाद मिलावटी होने का आरोप लगाते हुए मीडिया के सम्मुख बयान दिये गये। जिस पर दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए आंचल ब्रान्ड को मीडिया के सम्मुख बदनाम करने वाले उक्त व्यक्ति पर कठोर विधिक कार्यवाही के साथ-साथ मानहानि का प्रस्ताव पारित किया गया।


वहीं इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश सिंह बोरा ने कहा कि इस साज़िश में जो भी विभागीय/फैडरेशन/परियोजना व बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता पायी जायेगी उन पर भी एक सप्ताह अंतर्गत प्रशासनिक व विधिक कार्यवाही का निर्णय लिया जायेगा।
अध्यक्ष श्री बोरा ने कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे अग्रणी संस्था नैनीताल दुग्ध संघ को बेवजह बदनाम करने वालों पर कार्यवाही हेतु आवश्यकता पड़ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को शीघ्र मामले से अवगत कराया जायेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से देना होगा कैंसर इलाज और मृत्यु का रिकॉर्ड


बाइट- मुकेश सिंह बोरा,अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ।

बाइट- विशन सिंह चुफाल, पूर्व मंत्री और विधायक।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *