लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नसीरपुर कलां झबीरण निवासी अनुज (25) और आशीष (20) बाइक से फेरुपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच एक पेट्रोल पंप के पास दोनों युवक आगे चल रहे चौपहिया वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…