लखपति दीदी योजना – सरकार इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को दे रही है बिना ब्याज दर के 5 लाख रुपये तक का लोन?

 

समृद्ध और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं और पुरुषों को एक साथ आगे आने की जरूरत है। महिला और पुरुष के समान योगदान से ही देश की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करेगी। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए सरकार देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।

लखपति दीदी योजना के जरिए सरकार देश की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यह महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के अंतर्गत सरकार देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना चाहती है।

 

सरकार लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को पांच लाख रुपये का लोन दे रही है। इस लोन पर महिलाओं को ब्याज नहीं देना होता है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाला लोन ब्याज मुक्त होता है।

 

सरकार की इस योजना में 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।

 

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिला को क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान को जमा करना होगा।

और पढ़े  नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

 

अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…