उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में मंगलवार आधी रात के बाद एक भयावह सड़क हादसा हुआ, एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।








