केरल के CM पर कब लगेगी मुहर?: आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, जल्द हो सकता है एलान, जानें…

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बावजूद पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है। ऐसे में आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने की संभावना जताई जा रही है।

 

आज क्या होने वाला है?

कांग्रेस नेतृत्व आज पूर्व केपीसीसी अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों से राय-मशविरा करेगा। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिनमें वी एम सुधीरन, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, के मुरलीधरन, के सुधाकरन और एम एम हसन शामिल हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन और कार्यकारी अध्यक्ष पी सी विष्णुनाथ, शफी परंबिल और ए पी अनिल कुमार भी बैठक में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन चर्चाओं के बाद कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला ले सकता है।

मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन?

फिलहाल तीन बड़े नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं

  • रमेश चेन्निथला
  • वीडी सतीशन
  • केसी वेणुगोपाल

इससे पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने केरल के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय ली थी। इसके बाद तीनों दावेदारों और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ के साथ भी अलग-अलग बातचीत हुई, लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

सतीशन बनाम वेणुगोपाल?

सूत्रों के मुताबिक, वी डी सतीशन को जमीनी स्तर पर यूडीएफ कार्यकर्ताओं और सहयोगी दल IUML का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि जनभावना उनके पक्ष में है।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

वहीं, वेणुगोपाल खेमे का कहना है कि उन्हें अधिकांश विधायकों और कई सांसदों का समर्थन हासिल है। हालांकि उनके नाम पर एक बड़ी चिंता यह भी बताई जा रही है कि मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में दो उपचुनाव कराने पड़ सकते हैं।

चेन्निथला भी मजबूत दावेदार

रमेश चेन्निथला खेमा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को बड़ा आधार बता रहा है। समर्थकों का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर इस बार उन्हें मौका मिलना चाहिए।

आखिर देरी क्यों हो रही?

कांग्रेस नेतृत्व किसी भी गुट में नाराजगी नहीं चाहता। यही वजह है कि हाईकमान लगातार अलग-अलग नेताओं से राय लेकर व्यापक सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद अंदरूनी कलह खुलकर सामने न आए।

कब हो सकता है एलान?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में आज होने वाली बैठकों के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान जल्द किया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय पूरी तरह कांग्रेस हाईकमान पर निर्भर करेगा।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…