ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक क्या है, जो सीरिया में ISIS पर कहर बन टूटा? जानें …

Spread the love

तीन अमेरिकियों की मौत के बाद अमेरिका ने तगड़ा पलटवार करते हुए आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। हवाई हमलों में सीरिया के अंदर इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। अमेरिका ने यह हमले 13 दिसंबर को अमेरिकी सैनिकों पर किए गए हमले के जवाब में किए, जो कि ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा है।

 

ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक के तहत एक्शन
अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM), जो कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की देखरेख करती है। उसने एयर स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो भी एक्स पर साझा किया है। और बताया कि ये हवाई हमले अमेरिकी समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे किए गए। यह हमले यूए सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने सहयोगी सेनाओं के साथ मिलकर ISIS के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

 

पूरे सीरिया के अंदर आईएसआईएस पर हवाई हमला
सेंटकॉम ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कई हमलों में पूरे सीरिया के अंदर आईएसआईएस को निशाना बनाया गया। हालांकि पोस्ट में यह जानकारी नहीं दी गई कि ये हमले सीरिया में कहां हुए हैं। सेंटकॉम ने कहा ये हमले ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा हैं, जिसे 19 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर शुरू किए गए थे।

70 ठिकानों को बनाया था निशाना
इससे पहले बीते महीने 19 दिसंबर को अमेरिका ने सीरिया पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे, जिसमें आईएस के 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया था। उसके बाद बीते हफ्ते ही ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने भी सीरिया में हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों का निशाना भी आईएस था। ये हमले सीरिया को होम्स प्रांत के ऐतिहासिक पल्मायरा इलाके में हुई थी।

और पढ़े  बस हादसा- PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को PMNRF से आर्थिक मदद देने का एलान

क्या है ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक?
बता दें कि आईएस, जिसे आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के नाम से भी पहचाना जाता है, एक सुन्नी चरमपंथी आतंकवादी संगठन है। यह आतंकी संगठन इराक में अल-कायदा से निकला है और जिसका परिचालन का केंद्र उत्तरी इराक और सीरिया में है। अमेरिका ने सीरिया में इसी के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया है। जिसमें पल्मायरा में अमेरिकी सेना पर हुए हमले का सीधे जवाब देते हुए बुनियादी ढांचे और हथियार रखने वाली जगहों को निशाना बनाना है। इस ऑपरेशन घोषणा 13 दिसंबर 2025 को आतंकी हमले के बाद की गई।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love