देहरादून : पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए आज से हेली सेवा शुरू, जानें कितना है किराया

Spread the love

 

ड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा बुधवार से शुरू होगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद हैरिटेज एविएशन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मुनस्यारी व अल्मोड़ा के लिए प्रति यात्री 2500 रुपये किराया निर्धारित किया गया।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि उड़ान योजना के तहत में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। हैरिटेज एविएशन के माध्यम से एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी से अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित किया जाएगा।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर सुबह 11.50 बजे उड़ान भरेगा। जबकि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 10.30 बजे टेक ऑफ करेगी। दूरस्थ क्षेत्र हेली सेवा से जुड़ने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी। इसके अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे: कमेड़ा वन में राहत, कमेड़ा टू और उमट्टा बनेगा आफत
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love