केजरीवाल का केंद्र पर हमला कहा-102 नहीं, ₹82 लीटर हो पेट्रोल’, सरकार तेल कंपनियों को दिला रही ‘अवैध मुनाफा’

Spread the love

म आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को ‘अवैध मुनाफा’ कमाने की खुली छूट दे रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में ईंधन के दाम नहीं घटाए जा रहे हैं। केजरीवाल ने मांग की कि सरकार को आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत तुरंत 102 रुपये से घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर करनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटे, भारत में क्यों नहीं?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की प्रति बैरल कीमत में काफी कमी आई है। इसके बावजूद भारत में इस साल मई महीने से पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर पर ही टिकी हुई है। मेरी मांग है कि पेट्रोल के दाम घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर किए जाएं और इसी अनुपात में डीजल की कीमतों में भी कटौती की जाए।

ईंधन सस्ता होने से कम होगी महंगाई
‘आप’ संयोजक ने तर्क दिया कि अगर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की जाती हैं, तो इसका सीधा असर माल ढुलाई और अन्य सेवाओं पर पड़ेगा, जिससे देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

जनता की जेब काटकर अवैध मुनाफा कमा रही तेल कंपनियां
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि साल 2014 से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कम से कम छह बार बड़ी गिरावट आई है, लेकिन सरकार ने देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाए। सरकार उन वर्षों के दौरान कमाए गए इस ‘बंपर मुनाफे’ का क्या कर रही है? कंपनियों को जनता की जेब काटकर इस तरह अवैध मुनाफा कमाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, जो कि मौजूदा समय में ऊंचे दामों के जरिए हो रहा है।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट- SC ने पैलेट गन मामले में की सुनवाई, कहा- पुलिस कर सकती है पैलेट गन का इस्तेमाल

Spread the love
  • Related Posts

    मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं’, PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते…


    Spread the love