केदारनाथ: वापस लौटा थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर,5 दिनों में 4500 से अधिक टिकट हुए रद्द, बैरंग लौटे यात्री

 

पांचवें दिन भी केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टरों की उड़ान नहीं हुई। उड़ान न होने के कारण पांच दिन से इंतजार कर रहे यात्री बैरंग लौट गए। हेलिकॉप्टरों की उड़ान न होने से पांच दिनों में 4500 से अधिक टिकट रद्द हो चुके हैं।बता दें कि यात्रा के पहले चरण में खराब मौसम और अन्य कारणों से आये दिन हेली कंपनियों की 50 से अधिक टिकटें रद्द हुईं।

अब हेली कंपनियां भी धीरे-धीरे वापसी करने लगी है। बृहस्पतिवार को बीते चार दिनों की अपेक्षा मौसम बेहतर होने के बाद भी केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी हेलिपैड से हेलिकॉप्टर की केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं हो पाई।

 

इस दौरान कई यात्रियों ने हेली कंपनियों के कार्यालयों में संपर्क भी किया पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हेलिकॉप्टर का संचालन न होने से बीते पांच दिनों में ऑनलाइन बुकिंग की 4500 से अधिक टिकट रद्द हो चुकी हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक लगभग 6000 से अधिक हेलिकॉप्टर की टिकट अलग-अलग कारणों से रद्द हो चुके हैं। 

खराब मौसम के चलते लगातार तीसरे दिन हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू नहीं हो पाई: चौबे
दिल्ली से पहुंचे जितेंद्र यादव, बड़ोदरा के प्रतीक जैन, हैदराबाद के नितिन झा ने बताया कि उनकी टिकट बुक थी। उन्हें 17 जून को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन बीते तीन दिन से हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ लुधियाना के नीरज कुमार, दिल्ली के प्रताप कुशवाह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आये थे, हेलिकाॅप्टर का संचालन न होने से वह अब पैदल केदारनाथ जा रहे हैं। इधर, हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के चलते लगातार तीसरे दिन हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू नहीं हो पाई है।

और पढ़े  हरिद्वार: 17 हाथियों पर नजर, डब्लूडब्लूएफ के सहयोग से छह को पहनाया जाएगा रेडियो कॉलर

थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर वापस लौटा

2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार 8 हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति मिली है। इसमें आर्यन, हेली हिमालयन, ट्रांस भारत, थंबी एवीएशन, क्रिस्टल, पवन हंस, एरौ और ग्लोबल वैक्टा के नौ हेलिकॉप्टर ने 2 मई से 14 जून तक उड़ान भरी। मौसम के आये दिन खराब होने के कारण हेली कंपनियां वापस लौटने लगी हैं। बृहस्पतिवार को थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर वापस लौट गया है। आने वाले दिनों में और कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट जाएंगे।

  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…