केदारनाथ धाम- बंद हुए मंदिर के कपाट..जयघोष से गूंजी केदारघाटी, शीतकालीन प्रवास पर चली बाबा की डोली

 

भाईदूज के पावन पर्व पर आज 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। सेना की बैंड धुन और जय बाबा केदार के जयघोष के साथ केदार बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली ने मंदिर के सभामंडप से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

Kedarnath Temple doors closed Today Baba palanquin set off for winter sojourn picture

अब छह माह यहीं बाबा के दर्शन होंगे। बाबा केदार की डोली के साथ हजारों भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। दस हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर के कपाट बंद होने के साक्षी बने।  

बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया था।  वहीं, मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो गई थी।

 

आज सबसे पहले केदरनाथ भगवान की चलविग्रह पंचमुखी डोली को सभामंडप से बाहर लाया गया। इसके बाद डोली को मंदिर की परिक्रमा कराई गई।

Kedarnath Temple doors closed Today Baba palanquin set off for winter sojourn picture

प्रक्रिमा के बाद जयकारों के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए। आज अपने भक्तों के साथ बाबा केदार की डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद आगे प्रस्थान करेगी।

Kedarnath Temple doors closed Today Baba palanquin set off for winter sojourn picture

बता दें कि शुरुआत से ही केदारनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का रेला उमड़ पड़ा।इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- आदेश का अनुपालन करने के लिए प्रमुख वन सचिव और मुख्य वन संरक्षक को दिया 30 दिन का समय
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…