हल्द्वानी- होटल में रुके काशीपुर के युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में पत्नी व बेटे को लगे छर्रे

 

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी एक युवक ने हल्द्वानी के होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) ने गौलापार के होटल में ठहरा था। शनिवार की रात ढाई बजे के करीब उसने अपनी कनपटी पर गोली चला दी। कमरे में उसकी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे। इस दौरान मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि परदीप और गुरसेज को एसटीएच जबकि सुखवंत के शव को मोर्चरी भेजा गया है। घटना का कारण प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार वालों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन बैनामा की गई थी।

और पढ़े  उत्तराखंड कैबिनेट: CM की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, पर्यटन से लेकर शिक्षा तक के प्रस्ताव आएंगे
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…