बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

दायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा रेल हादसा टल गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। उसने बिना देर किए ट्रेन को रोक दिया और अपनी जान बचाने के लिए इंजन से नीचे कूद गया। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। समय रहते ट्रेन रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। बोगियों से यात्री नीचे उतर आए।

 

लोको पायलट ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी टीम और संबंधित अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

 

आग के कारणों की जांच
रेलवे अधिकारियों ने इंजन में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग तकनीकी खराबी से लगी। या फिर किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ है। जांच दल सभी पहलुओं पर गौर कर रहा है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

रेल संचालन पर असर
इस घटना के चलते कुछ समय तक रेल संचालन भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के स्टेशनों पर कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोका गया है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारी जल्द से जल्द ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति को सामान्य करने के लिए काम जारी है।

  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…