कंझावला कांड: एक्शन में मंत्रालय- 13 किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपियों पर लगेगी हत्या की धारा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

कंझावला कांड: एक्शन में मंत्रालय- 13 किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपियों पर लगेगी हत्या की धारा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कंझावला कांड में सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से यह निर्देश मिले हैं।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को वारदात वाली रात यानी 31 दिसंबर को तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शोकॉज नोटिस देने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन और दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सीनियर पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में भी कमी पाई गई है।

सबूत जुटाने पहुंची राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की टीम

दूसरी तरफ गांधीनगर, गुजरात स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय टीम ने मामले में साक्ष्य, नमूने एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के आग्रह पर टीम दिल्ली आई है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के आदेश भी दिए हैं।

और पढ़े  टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा
  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…