कैंची धाम – गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे,हनुमान चालीसा का किया पाठ

 

मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने परिवार के साथ नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। विधायक सरिता आर्या, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु ने फूल माला से उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने बाबा की शिला में फूल माला चढ़ाई और पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंदिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा के दर्शन कर शांति मिली। कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं। ये बाबा का ही चमत्कार है।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…