Jobs:- आप भी है 10वीं-12वीं पास तो आपके पास एयरपोर्ट में नौकरी का मौका! 1400+ पदों पर होगी भर्ती, जानें कितना होगा वेतन

Spread the love

 

 

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर जैसे 1400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार igiaviationdelhi.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1446 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 1017 पद आरक्षित हैं, जबकि लोडर (केवल पुरुष) के लिए 429 पद तय किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

कौन कर सकता है आवेदन

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इससे अधिक योग्यता रखने वाले, जैसे ग्रेजुएट्स या डिप्लोमा होल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
वहीं लोडर पद के लिए मैट्रिक (10वीं पास) या समकक्ष योग्यता जरूरी है और इस पद पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। यदि कोई अभ्यर्थी दोनों पदों के लिए योग्य है, तो वह दोनों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन परीक्षा शुल्क दोनों के लिए अलग-अलग देना होगा।

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं लोडर पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष तक मान्य है।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

फ्रेशर्स को भी मौका 

इन पदों पर फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अगर आईटीआई सर्टिफिकेट है तो भी वे आवेदन के पात्र हैं। अच्छी बात यह है कि किसी प्रकार का विमानन/एयरलाइन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पद के अनुसार वेतन

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलने की संभावना है। वहीं लोडर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिल सकता है। यह सैलरी पोस्टिंग लोकेशन और कार्य अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कंपनी के कार्यालय में बुलाया जाएगा। इसके लिए अलग से कॉल लेटर जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि लोडर पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा, केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love