Jobs: निकली मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में इंजीनियरिंग विभाग में भर्ती, 10वीं और ITI पास कर सकते हैं आवेदन

Spread the love

 

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए नए अप्रेंटिसशिप अभियान की आधिकारिक घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में स्नातक और COPA ट्रेड अप्रेंटिस श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें बंदरगाह से संबंधित तकनीकी कार्यों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत 116 पदों को भरा जाएगा, जिनमें स्नातक प्रशिक्षु के लिए 11 पद और COPA ट्रेड अपरेंटिस के लिए 105 पद निर्धारित है। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है (केवल NEFT; दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट) और भुगतान का तरीका NEFT है, साथ ही फॉर्म के साथ रसीद संलग्न करना अनिवार्य है।

कौन कर सकता है आवेदन?

मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण (MBPA) में स्नातक प्रशिक्षु के पद के लिए 11 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इस पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। प्रशिक्षण अवधि 12 महीने की है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन (डाक के माध्यम से) है और पंजीकरण एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से होगी।

साथ ही, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (COPA) ट्रेड अपरेंटिस के लिए 105 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके लिए योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और COPA ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। प्रशिक्षण अवधि 12 महीने है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन (डाक द्वारा) होगी और पंजीकरण एनसीवीटी एमआईएस पोर्टल पर करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। चयन योग्यता और आईटीआई अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

आयु सीमा

दोनो पदों के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के नियमों के अनुसार आरक्षण लाभ और आयु में छूट लागू होगी। वहीं, विकलांग उम्मीदवारों को पूर्ण आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन कहां जमा करें?

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्नलिखित पते पर स्वयं या डाक द्वारा भेजें:

अपरेंटिस ट्रेनिंग सेंटर (एटीसी),
तीसरी मंजिल, भंडार भवन, एनवी नखवा मार्ग,
मझगांव (ई), मुंबई – 400010

आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) है। अधूरे या देर से भेजे गए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। लिफाफे पर पद का स्पष्ट उल्लेख करें और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love