हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदक 11 जनवरी 2026 से hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक है। फिलहाल परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गई है।
हरियाणा पुलिस भर्ती 2026 में कुल 5,500 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है, जिसमें 4,500 पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), 600 महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और 400 पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) के पद शामिल हैं।









