Job: यहाँ इस राज्य में 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की है तैयारी, बस दो हफ्ते का इंतजार, इस ग्रुप के भरे जाएंगे पद

Spread the love

 

रियाणा कर्मचारी चयन आयोग करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी में है। आयोग से लंबे समय से परिणाम घोषित करने की मांग हो रही है। इस संबंध में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा आयोग के चेयरमैन से भी मिल चुके हैं। अब आयोग 30 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।

7596 पदों के लिए डी-ग्रुप के लिए केवल परिणाम घोषित होना शेष 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से 10 जून को सैकड़ों युवाओं ने मुलाकात की थी और उन्होंने जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था। गोहाना के आकाश और रितिक ने बताया कि 7596 पदों के लिए डी-ग्रुप के लिए केवल परिणाम घोषित होना शेष है, बाकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं।

 

परिणाम घोषित होने पर मिलेगी बड़ी राहत
परिणाम घोषित हो जाए तो युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। तीन जून को युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका परिणाम घोषित करने की मांग की थी।

इन पदों पर रुकी हुई हैं भर्तियां
बहादुरगढ़ के आकाश कुमार ने बताया कि स्टेनो के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप सी के परिणाम घोषित होने का भी आश्वासन मिला है। तीन जून को चेयरमैन से मुलाकात हुई थी। इन पदों की संख्या करीब 11500 है। इसी तरह से 2024 में हरियाणा पुलिस के लिए फॉर्म भरे गए थे। पुलिस के 5600 पदों के अलावा ड्राफ्टमैन आदि पदों की भर्तियां भी रुकी हुई हैं।

Spread the love
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love