जेएनयूएसयू चुनाव Result: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के परिणाम आए, चारों सीटों पर लेफ्ट उम्मीदवारों का कब्जा

Spread the love

वाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। लेफ्ट यूनिटी ने सेंट्रल पैनल के चारों प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर क्लीन स्वीप किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को सभी पदों पर हार का सामना करना पड़ा, जो एक दशक बाद लेफ्ट की पूर्ण वापसी को दर्शाता है।

 

पिछले साल एबीवीपी ने संयुक्त सचिव का पद जीतकर लंबे समय बाद वापसी की थी, जबकि 2015 में भी इन्होंने यही पद हासिल किया था। उसके बाद से लेफ्ट सभी पदों पर काबिज रहा। इस बार मतगणना में महासचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर कांटे की टक्कर देखी गई, लेकिन अंत में लेफ्ट ने सभी पर कब्जा जमाया।

 

चार सीटों पर लेफ्ट की जीत
अदिति मिश्रा, अध्यक्ष, लेफ्ट
किझाकूट गोपिका बाबू, उपाध्यक्ष
सुनील यादव, महासचिव
दानिश अली, संयुक्त सचिव 

काउंसलर पदों का ऐसा रहा परिणाम
जेएनयू छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने घोषित कुल 26 काउंसलर सीटों में से 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। जिनमें से स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटें अपने नाम कर ली हैं।

वहीं अन्य घोषित संकायों में अभाविप ने बहुमत में जेएनयूएसयू में काउंसलर की सीटें जीत ली हैं। इस वर्ष कुल काउंसलर पद पर विभिन्न संकायों से 46 सीटों के लिए मतदान हुआ है। यह अब तक घोषित नतीजों में अभाविप बहुत ही मजबूत स्थिति में हैं।, जिनमें से 26 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, और अन्य पर मतगणना भी पूरी हो चुकी है। जिसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, एवं संयुक्त सचिव पद के लिए मतगणना बाकी थी।

और पढ़े  शराब नीति मामले में केजरीवाल बरी,क्या थी दिल्ली की नई शराब नीति?, क्यों लगे केजरीवाल पर घोटाले के आरोप, जानिए

Spread the love
  • Related Posts

    SC- मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत मुआवजे की राशि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भरने का…


    Spread the love

    TRAI: देश में इंटरनेट चलाने वालों का आंकड़ा 102 करोड़ के पार, टेलीकॉम कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

    Spread the love

    Spread the love भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल क्रांति अब हर घर तक पहुंच…


    Spread the love