जियो हुआ डाउन: रिलायंस जियो की सर्विसेज पूरे देश में ठप पड़ी,किसी को नहीं मिल रहा नेटवर्क

Spread the love

जियो हुआ डाउन: रिलायंस जियो की सर्विसेज पूरे देश में ठप पड़ी,किसी को नहीं मिल रहा नेटवर्क

रिलायंस जियो की सर्विसेज एक बार फिर से देश के कई हिस्सों में ठप पड़ गई है। इसकी शुरुआत आज यानी 17 सितंबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हुई और अब देश के तमाम शहरों में जियो डाउन है। इससे पहले मई और जून 2024 में भी जियो की सेवाएं मुंबई में ठप हुई थीं। जियो डाउन होने को लेकर यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान और आश्वासन नहीं मिला है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि पूरे मुंबई में जियो की सेवाएं ठप हैं। कई घंटों से नेटवर्क की समस्या है। कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड सर्विस को लेकर भी शिकायत की है। आउटेज को ट्रैक करने वाले downdetector ने भी जियो के आउटेज की पुष्टि की है। वहीं downdetector के मैप के मुताबिक नई दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, कट्टक, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी जैसे शहरों में भी ठप पड़ी है।

downdetector पर महज 1 घंटे में करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने शिकायतें की हैं। इस साइट पर 67 फीसदी लोगों ने नो सिग्नल, 20 फीसदी ने मोबाइल इंटरनेट और 14 फीसदी ने जियो फाइबर को लेकर शिकायत की है।


Spread the love
और पढ़े  मेटा को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका: बच्चों की सुरक्षा में चूक पर ₹5400 करोड़ चुकाने का आदेश, जानिए...
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *