अयोध्या- जेआरएफ में जिया फातिमा ने हासिल की बड़ी सफलता

 

अयोध्या शहर के दर्शगाह-ए-इस्लामी इंटर कॉलेज के बाद साकेत पीजी कॉलेज से छात्रा जिया फातिमा ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंकों से बड़ी सफलता प्राप्त कर जनपद अयोध्या और विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया। शहर के पुरानी सब्जी मण्डी निवासी वसी अहमद की इस होनहार पुत्री ने यह कामयाबी हासिल की। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने माता पिता को दिया है।वही इस सफलता को लेकर दर्सगाह ए -इस्लामी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने जिया फातिमा को इस सफलता की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा हमारे कॉलेज की छात्रा थी।यहाँ से इंटर करने के बाद साकेत डिग्री कॉलेज मे अपना दाखिला करवाया।जिसने बड़ी मेहनत और लगन से जेआरएफ में बड़ी सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गर्व की बात है उसने विद्यालय का भी नाम रोशन किया और अपने परिवार का साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया हम अपनी तरफ से उसे सफलता की मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जेआरएफ में तैयारी करना मुश्किल कार्य है लेकिन उसने एक अच्छी तैयारी करके इसे क्वालीफाइल किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस में जिया फातिमा को लेकर एक कार्यक्रम रखा जाएगा जिसे उसे सम्मानित कर बच्चों को एक संदेश देने का कार्य किया जाएगा। हमारे कॉलेज के पढ़े हुए बच्चे अच्छी-अच्छी जगह पर काम कर रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा सेतु अभियान के तहत लगाया गया जनकल्याण शिविर
  • Related Posts

    UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक

    ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाले लखनऊ के रहने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दीक्षित अभी वायुसेना के…

    UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी

    उत्तरप्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।…