झारखंड: तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ ।

Spread the love

झारखंड: तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ ।

झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले उन्हें विपक्षी गठबंधन- इंडिया के विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। राजभवन में केवल हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में किया जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया था कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। हालांकि, बाद में हेमंत के आज ही शपथ लेने की बात सामने आई और अब हेमंत तीसरी बार सीएम बन चुके हैं।

चंपई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे
गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं, चंपई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

चंपई सोरेन के आवास पर हुई थी बैठक
इससे पहले चंपई सोरेन के आवास पर विधायकों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता होंगे। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेत और पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल थे।

और पढ़े  फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

28 जून को जेल से रिहा हुए थे हेमंत सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *