झारखंड: भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, अब राजधानी रांची में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी

Spread the love

 

रांची के कांके चौक में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टाइगर अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू और जदयू ने गुरुवार को रांची बंद बुलाया, जिसमें सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश, सड़क जाम और टायर जलाकर विरोध
बंद समर्थकों ने कांके क्षेत्र में सड़कों को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिनदहाड़े एक जननेता की हत्या होना पुलिस प्रशासन की बड़ी नाकामी को दर्शाता है। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की और चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत बताई।

 

कांके के उप प्रमुख अजय बैठा ने कहा कि अनिल महतो ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

 

कैसे हुई हत्या?
बता दें कि टाइगर अनिल महतो बुधवार को कांके चौक स्थित एक होटल में चाय पी रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिंग रोड के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।

और पढ़े  पूर्व गृह मंत्री शिवराज का निधन,90 साल की आयु में ली अंतिम सांस

रांची विधायक सीपी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
रांची विधायक सीपी सिंह ने इस हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस को केवल बयानबाजी करने वाला संगठन बताते हुए अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल करार दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने दी बधाई

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश…


    Spread the love

    नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को मिली BJP की कमान

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नबीन को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक…


    Spread the love