Jdu:- 29 जून को दिल्ली में होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सीएम नीतीश समेत सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल।

Spread the love

Jdu:- 29 जून को दिल्ली में होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सीएम नीतीश समेत सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल।

जनता दल यूनाईटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को होने वाली है। यह बैठक दिल्ली में होगी। इसमें सीएम नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके लिए जदयू ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था।

बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार करेंगे
सूत्रों की मानें तो जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर भी चर्चा होगी। इस बार जदयू ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और 12 सीटें जीती है। इसके अलावा दो साल बाद जदयू की केंद्रीय मंत्रिमंडल में इंट्री हुई है।

इस बार 12 लोकसभी सीटें जदयू के खाते में
सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू की ओर से इनके दो सांसद इस बार मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री और रामनाथ ठाकुर काे केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह पहली बार हुआ जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इससे पहले 2021 में आरसीपी सिंह अकेले ही मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अभी ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बनाए गए हैं।

और पढ़े  Election: असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, AGP को 26 और बीपीएफ को मिलीं 11 सीटें, क्या बोले CM?

Spread the love
  • Related Posts

    गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है,…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *