बदरीनाथ धाम में भव्य रूप से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, बामणी गांव से पहुंचेगी विभिन्न झांकियां

बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व चार सितंबर को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बदरीनाथ के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जन्माष्टमी पर बदरीनाथ मंदिर में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठी रवींद्र भट्ट की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष आरती और पूजा होगी।
इस दौरान बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बदरीश पंडा पंचायत की ओर से पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बताया कि बामणी गांव से विभिन्न झांकियां बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…