जम्मू-कश्मीर: सेना का वाहन हादसे का शिकार, 4 जवान घायल, 53 राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवानों की हालत गंभीर

 

विवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 53 राष्ट्रीय राइफल्स के चार जवान घायल हो गए। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए 92 बेस अस्पताल, बदामी बाग छावनी (श्रीनगर) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका  इलाज जारी है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सेना और प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

और पढ़े  एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर,जारी है तलाशी अभियान
  • Related Posts

    3 राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में

    जम्मू के नरवाल इलाके से बेदखल किए जाने के बाद रोहिंग्या अब गुपचुप तरीके से देश के अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाने की फिराक में हैं। पिछले 18 वर्षों…

    एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर,जारी है तलाशी अभियान

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में…