Jammu and Kashmir: पुंछ में बड़ा सड़क हादसा बस खाई में गिरी 11 लोगों की मौत, सेना बचाव अभियान में जुटी

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सावजियां में मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

और पढ़े  जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश
  • Related Posts

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…

    श्रीनगर: बडगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर, 3 और आतंकवादी घिरे; सुरक्षाबलों का इलाके में तलाशी अभियान जारी

    दक्षिण कश्मीर के यूसमर्ग में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में टाॅप लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा मारा गया। कोरग इलाके में खुफिया…