हाई अलर्ट- नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील

पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों को अलर्ट किया है। अलर्ट करने की वजह यह है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की सूचना मिली है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के नाम, फोटो और  पासपोर्ट से संबंधित जानकारी साझा किया है।

 

नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे आतंकी 
पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि आतंकियों ने बिहार में घुसपैठ की है, जिसमें रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान, उमरकोट का आदिल हुसैन और बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों से कहा है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे। वहां से अगस्त के तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे। पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताते हुए कहा है कि हो न हो ये लोग किसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर आसूचना संकलन करने और संदिग्ध आतंकियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बिहार में होने हैं विधान सभा चुनाव
बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान नेताओं की रैली और जनसभाएं होंगी, जिसमें आतंकी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। फिलहाल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। इस दौरान वोटर अधिकार यात्रा में काफी भीड़ लग रही है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बात चिंता का विषय है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। अब यह सूचना पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चिंता का विषय है।

और पढ़े  बिहार का मौसम: पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश, पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत, कहां पर बाढ़ का खतरा?
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…