इसे ससुराल नहीं नरक कहते है नरक:- मेरा पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध- पीड़ित महिला, ससुर ने किया 2 बार दुष्कर्म, यहीं न रुके आगे..

इसे ससुराल नहीं नरक कहते है नरक:- मेरा पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध- पीड़ित महिला, ससुर ने किया 2 बार दुष्कर्म, यहीं न रुके आगे..

हरियाणा के पलवल जिले के होडल में मुंडकटी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर थाना अंतर्गत गांव निवासी एक महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास सहित पांच के खिलाफ दहेज मांगने, अप्राकृतिक यौन संबंध, दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गांव निवासी पीड़ित महिला ने अदालत को बताया कि उसके पिता ने 2015 में उसकी शादी मुंडकटी थानांतर्गत गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार उसके पिता ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन उसके ससुरालीजन दहेज में बुलेट बाइक व एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर यातनाएं देते रहे और एक दिन घर से बाहर निकाल दिया।
बाद में पंचायती तौर पर सुलहनामा हो गया। शिकायत में बताया कि उसका पति नशे का सेवन करता है और उसके साथ मारपीट कर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनता है। उसके मना करने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता है। 15 फरवरी 2020 को उसके परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसका ससुर बाथरूम में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
जब उसने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में बताया कि लगभग दो महीने बाद ससुर ने उसके साथ दोबारा से दुष्कर्म किया।
2021 में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। शिकायत में बताया कि आठ मार्च 2021 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत उसने मुंडकटी थाना पुलिस को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बाद में पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद मुंडकटी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति राहुल, सास विमला, ससुर वीरेंद्र सहित साक्षी व शिक्षा ननदों के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी, दहेज मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

और पढ़े  अमेरिकी बमबारी से मलबे में दबे थे मोजतबा खामेनेई: घायल हालात में चुने गए थे सर्वोच्च नेता, ईरानी नेता का दावा
  • Related Posts

    एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी: एजेंटों की सुरक्षा पर भी मंडराया खतरा

    अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के हजारों मौजूदा व पूर्व कर्मियों का संवेदनशील निजी डाटा चोरी होना अमेरिकी इतिहास में सबसे गंभीर डाटा चोरी है। साइबर अपराधी समूह शाइनीहंटर्स ने इसे…

    SIR-यूजीसी बन सकते हैं सिरदर्द: नवीन बोले- सीएम योगी को पीएम मोदी का पूरा आशीर्वाद, दूरी की खबरें भ्रामक

    एसआईआर, चंदा चोरी और यूजीसी  के नए नियम आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। यह आशंका किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि भाजपा के अपने नवनियुक्त…