Earthquak: 36 घंटे में लगे 7 झटके- भूटान ,कश्मीर , म्यांमार-नेपाल से दिल्ली-उत्तराखंड तक कांपी धरती ||

Earthquak: 36 घंटे में लगे 7 झटके- भूटान ,कश्मीर , म्यांमार-नेपाल से दिल्ली-उत्तराखंड तक कांपी धरती ||

दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। दस सेकंड तक झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में रहा। भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक लोग सहमे नजर आए।

ये चिंता की बात है कि पिछले 36 घंटे के अंदर जम्मू कश्मीर की तरह भारत और आसपास के देशों में सात बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां कब और कितनी तीव्रता का भूकंप आया? भूकंप क्यों आता है?

पहले जानिए आज क्या हुआ?-
दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है। भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश तक देखने को मिला। कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली। घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

जानिए पिछले 36 घंटे में कहां-कहां आया भूकंप?-
1. डोडा, जम्मू कश्मीर : आज दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर जम्मू कश्मीर के डोडा शहर में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। इसका असर दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तक देखने को मिला।
2. म्यांमार : भारत के पड़ोसी मुल्क म्यांमार में दोपहर 12:20 पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही।
3. तिब्बत : पड़ोसी देश तिब्बत में भी तड़के सुबह तीन बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र जियायांग में रहा। इसकी तीव्रता 4.3 रही।
4. म्यांमार: रात में दो बजकर 53 मिनट पर यहां 3.7 तीव्रता का भूकंप आया।
5. असम : यहां कार्बी आंगलोंग में सोमवार 12 जून को भूकंप के झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। रात करीब 10 बजकर 47 मिनट पर ये भूकंप आया था।
6. नेपाल : यहां सोमवार 12 जून को सुबह रात बजकर 23 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।
7. भूटान : यहां सोमवार 12 जून की रात एक बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई।

और पढ़े  केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 24 घायल, तीन हफ्ते पहले 17 ने गंवाई थी जान
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…