इस्राइल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को किया नष्ट,ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ

Spread the love

श्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में1332 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।

 

भारत की कतर में रहने वाले अपने नागरिकों से अपील

मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने कतर में रहने वाले अपने सभी नागरिकों से कतर के अधिकारियों, विशेष रूप से गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने कतर के सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर बाहर न निकलने और खिड़कियों और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है और उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज 7 मार्च, 2026 को सुबह 9 बजे (दोहा समय) अगली अपडेट जारी करेगी। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें।

 

ईरान में मृतकों की संख्या 1332 पहुंची

28 फरवरी से शुरू हुई जंग का आत सातवां दिन है। ऐसे में रोजाना मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ईरानी रेड क्रिसेंट की रिपोर्ट के अनुसार अब तक अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान में कम से कम 1,332 लोग मारे गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, बिक रहीं संपत्तियां, ईडी के छापे में हैरान करने वाला खुलासा
  • Related Posts

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

    Spread the love

    Spread the loveसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने…


    Spread the love

    Bharat: ‘रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले हो जाएंगे नाकाम’, ओडिशा में बोले शाह

    Spread the love

    Spread the loveगृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के…


    Spread the love