Iran US War: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराए

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए हैं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान के तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर भी हमला किया गया। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को ये ड्रोन क्षेत्रीय समुद्री यातायात के लिए तत्काल खतरा थे। अमेरिकी सेना फिलहाल ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू कर रही है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए अहम हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है।

 

संघर्षविराम पर बढ़ा संकट

ताजा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब दोनों पक्षों के बीच लगातार हो रहे हमले संघर्षविराम को कमजोर कर रहे हैं और युद्धविराम को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर भी असर डाल रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ईरानी ड्रोन हमले में कुवैत के प्रमुख हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा था। हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। इसके चलते हवाई अड्डे का संचालन भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था।

 

ट्रंप ने जताया भरोसा

बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने विश्वास जताया है कि उनका प्रशासन इस संघर्ष को सफलतापूर्वक समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘हम किसी न किसी तरह जीत हासिल करेंगे।’

 

और पढ़े  फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार

लेबनान में भी तनाव बरकरार

अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में लेबनानी सरकार और इस्राइल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए नए संघर्षविराम समझौते को सकारात्मक बताया है। हालांकि, ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला ने इस समझौते को खारिज कर दिया है और दोनों पक्षों की ओर से नए हमलों की खबरें भी सामने आई हैं।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…