अयोध्या: रुपये के बदले खून- जिला अस्पताल चल रहा गंदा खेल..एक यूनिट के लिए देने पड़े 7 हजार

Spread the love

 

 

योध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून दिलाने के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। ब्लड बैंक के आसपास घूम रहे डोनर खून दिलाने के नाम पर बड़ा खेल करते हैं। एक ब्लड डोनर ने खून देने के नाम पर ऑनलाइन खाते में एक यूनिट खून देने के लिए सात हजार रुपये ऐंठ लिए। इसकी शिकायत सीएमएस और सीएमओ से हुई है। सीएमओ ने बताया कि इसकी जांच के लिए सीएमएस को पत्र लिखेंगे। सीएमओ ने बताया कि जिसने सात हजार रुपये लिए हैं, उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल रुदौली क्षेत्र के रहने वाले अरविंद कुमार ने सीएचसी मवई में अपनी भाभी को एडमिट किया था। खून की कमी यानी एनीमिया होने के बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला महिला अस्पताल के डाक्टर ने एक यूनिट खून लाने के लिए कहा। जब अरविंद कुमार ब्लड बैंक पहुंचे तो वहां पर खून देने से मना कर दिया गया क्योंकि उनके पास ब्लड डोनर नहीं था।

 

जैसे ही वह ब्लड बैंक से बाहर निकले, दो-तीन लड़के उनसे मिले और एक यूनिट खून सात हजार रुपये में देने की बात हो गई। पीड़ित की मजबूरी थी, इसलिए उन्होंने ब्लड डोनर के खाते में ऑनलाइन सात हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई तो अब जांच की बात कही जा रही है। यह पहला मामला नहीं है, जब खून दिलाने के नाम पर पैसा मांगने का खेल न हुआ हो। अब इस मामले की जांच की बात कही जा रही है।

और पढ़े  मथुरा- ईद पर में बवाल: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या का आरोप, हाईवे पर पथराव, एसडीएम और पुलिस की गाड़ी तोड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love