दिल्ली- धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली-उत्तराखंड में अलर्ट, खालिस्तानियों के संभावित आतंकी हमले का इनपुट

अगले कुछ दिनों में खालिस्तानी आतंकवादियों के संभावित आतंकी हमले का इनपुट मिलने पर दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में चेताया गया है कि खालिस्तानी आतंकी उत्तराखंड और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों को निशाना बना सकते हैं।

धार्मिक स्थलों के अलावा, सरकारी संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को भी संभावित लक्ष्यों के रूप में चिह्नित किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह अलर्ट अधिकारियों को एक संदिग्ध ईमेल मिलने के बाद जारी किया गया।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मेल में कई मंदिरों, सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक नेताओं का संभावित लक्ष्यों के रूप में जिक्र है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की सामग्री को गंभीरता से ले रही हैं। मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई।

हालांकि इस बारे में आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार कथित ईमेल में कई संवेदनशील स्थानों का जिक्र किया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सतर्कता 

  • दिल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है
  • पुलिस, सुरक्षाबलों वाहनों की गहन जांच में जुटे हैं। आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हुई हैं
  • संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और संघन तलाशी शुरू कर दी गई
और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…