मासूम बच्ची से दरिंदगी: 70 साल के शख्स ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

मासूम बच्ची से दरिंदगी: 70 साल के शख्स ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं के उझानी इलाके में 70 साल के बुजुर्ग ने शनिवार शाम अपने घर में पड़ोसी की चार वर्षीय मासूम बेटी से दुष्कर्म किया। बदहवास हाल में अपने घर लौटी मासूम को उसकी मां ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसने पति के लौटने पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया।

मासूम बच्ची शनिवार को पड़ोसी टीकाराम के घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि घर में अकेले बुजुर्ग टीकाराम ने बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ हैवानियत की। एक अन्य बच्ची के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंच गई। वह अपनी बेटी को घर लेकर लौटी तो उसके गुप्तांग से खून बहता नजर आया। उस वक्त मासूम बच्ची का पिता घर पर नहीं था।

आरोपी को भेजा गया जेल
अगले दिन शाम को बच्ची का पिता घर लौटा तो पत्नी से जानकारी मिलते ही वह पहले इलाके की पुलिस चौकी पर पहुंचा, फिर कोतवाली आकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीकाराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीकाराम का भी मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

और पढ़े  कक्षा 6 की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, चलते ऑटो से फेंक दीं, सड़क पर गिरकर हुई घायल

Spread the love
  • Related Posts

    प्रवासी मजदूरों और हॉस्टल के छात्रों को मिलेगा 5 किलो का गैस सिलिंडर, कॉमर्शियल पर भी बड़ा अपडेट

    Spread the love

    Spread the love   बरेली में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, प्रवासी मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन इन्हें पांच…


    Spread the love

    प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश में खैर के पूर्व चेयरमैन सहित सात को सजा

    Spread the love

    Spread the love   पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ और उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र दिवाकर गौड़ की हत्या साजिश रचने में खैर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजीव अग्रवाल उर्फ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *