भारत vs पाकिस्तान: खबर अपडेट- 52 रन पर पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, बाबर के बाद इमाम आउट, अक्षर के डायरेक्ट हिट ने जीता दिल

Spread the love

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। ऐसे में भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

 

 

पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को पारी के 10वें ओवर में दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल के डायरेक्ट हिट पर इमाम उल हक को रन आउट किया। इमाम 26 गेंद में 10 रन बना सके। पाकिस्तान को लगातार दूसरे ओवर में झटका लगा है। इससे पहले नौवें ओवर में हार्दिक ने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। वह 23 रन बना सके थे।

 

पाकिस्तान को पहला झटका

पारी के नौवें ओवर में 41 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका। हार्दिक पांड्या के ओवर की पहली गेंद पर बाबर ने चौका लगाया था। इसके बाद हार्दिक खुद से नाराज दिखे थे। अगली ही गेंद पर हार्दिक ने बाबर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। हार्दिक ने बाबर की बोलती बंद की। बाबर 26 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। फिलहाल इमाम उल हक और सऊद शकील क्रीज पर हैं।

 

शमी मैदान से बाहर गए

सात ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। बाबार 14 रन और इमाम नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। शमी के पैर में चोट लगी है और वह मैदान के बाहर गए हैं। क्या यह भारत के लिए घातक साबित हो सकता है? यह तो समय ही बताएगा।

और पढ़े  करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?

 

पांच ओवर समाप्त

पांच ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। फिलहाल बाबर 14 गेंद में दो चौके की मदद से 10 रन और इमाम उल हक 16 गेंद में नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। शमी और हर्षित पर इस साझेदारी को तोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है।


Spread the love
  • Related Posts

    करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भले ही जीवंत हो गई हैं, लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में…


    Spread the love

    2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स…


    Spread the love