भारत vs न्यूजीलैंड मैच लाइव: भारत वनडे में लगातार 15वां टॉस हारा,न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया

Spread the love

 

ज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर ढाई बजे होगी, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले दो बजे होगा। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड को एकमात्र हार भारत से ग्रुप स्टेज में मिली थी।

 

लगातार 15 टॉस हारा भारत

भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है।

 न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान सैंटनर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह यहां पर पिछले कुछ दिनों से हैं और पहले और बाद में दोनों बल्लेबाजी कर चुके हैं। तो उन्हें फाइनल में बाद में बल्लेबाजी करने से उन्हें कोई नुकसान नहीं है। रोहित ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। यानी भारत चार स्पिनर्स के साथ ही उतरा है।

और पढ़े  RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन की शनिवार से शुरुआत, इतने बजे से शुरू होगा मैच

 


Spread the love
  • Related Posts

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love

    आईपीएल 2026- आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक

    Spread the love

    Spread the loveगत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस…


    Spread the love