India Pakistan:- : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का दिया  निर्देश

 

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया और उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया।

 

 

राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उनसे आवश्यक एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करने का निर्देश दिया है।

‘सिंधु जल समझौते में विश्व बैंक की भूमिका बस मध्यस्थ की’

सिंधु जल समझौते में विश्व बैंक की भूमिका को लेकर विश्व बैंक के प्रमुख अजय बंगा ने कहा कि ‘हमारी भूमिका केवल एक मध्यस्थ के रूप में ही है। मीडिया में इस बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं कि विश्व बैंक किस तरह से इस समस्या को हल करेगा, लेकिन यह सब बकवास है। विश्व बैंक की भूमिका केवल एक मध्यस्थ की है।’

India Pakistan War News: शरद पवार ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सरकार और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी से एक बार फिर पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों में अपना हाथ होने से इनकार करता है, वहीं दूसरी तरफ उसके अधिकारी आतंकियों के जनाजे में शामिल होते हैं। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजों में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और नेता दिखाई दिए। शरद पवार ने कहा कि देश गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है, लेकिन देश इन हालात से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।

और पढ़े  टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

सतारा में सामाजिक कार्यकर्ता भाउराव पाटिल की 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्र में शरद पवार ने कहा कि अगर उनकी सरकार का आतंकी घटनाओं में हाथ नहीं है तो उसे ये स्पष्ट करना चाहिए कि उसके अधिकारी आतंकियों के जनाजे में क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा शांति की बात की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है और वे किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं।

 आतंकियों के आकाओं को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी

भारत-पाकिस्तान तनाव पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा पहलगाम पर हमला करके हमारे 26 निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था… प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि देश की अस्मिता पर हमला करने वाले ऐसे आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी कई अधिक बड़ी सजा मिलेगी।’

उरी पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुरक्षा बलों से मिलने और जमीनी हालात की समीक्षा करने के लिए उरी पहुंचे। पाकिस्तान ने कल रात उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया था।

स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगे नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगे।

  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…