IND vs PAK टी20 विश्वकप-: भारतीय शेरों के आगे पाकिस्तान हो गया ढेर, महामुकाबले में 61 रनों से रौंदा,14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Spread the love

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।

 

अंक तालिका में अमेरिका से नीचे पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान की हार इतनी बड़ी रही कि टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में अमेरिका से भी नीचे आ गया है। पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि अमेरिका की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है। पाकिस्तान को अगर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे हर हाल में नामीबिया के खिलाफ मैच जीतना होगा।

 

 

भारत सुपर आठ में पहुंचा
भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर सुपर आठ में पहुंच गई है। भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद नामीबिया को मात दी थी। अब कोलंबो में पाकिस्तान को हराकर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। अब उसका ग्रुप चरण में आखिरी मैच नीदरलैंड से 18 फरवरी को होगा।

और पढ़े  टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

 

2012 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
भारत ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से जीत के मामले में 2012 के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत की यह चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने खेल के सबसे छोट प्रारूप में पाकिस्तान को 11 रनों से हराया था, लेकिन अब टीम ने 14 साल बाद इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नए मानक स्थापित किए।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love