IND vs PAK T20 – भारत ने दिया पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य, कोहली ने बनाए 60 रन

एशिया कप में भारत का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने की राह आसान करना चाहेंगी।

भारत ने पाकिस्तान के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली पुराने रंग में लौट आए हैं। उन्होंने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। अपनी पारी में कोहली ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आखिरी ओवर में वह आउट हुए। 20वें ओवर में हारिस ने पहली चार गेंद पर दो रन गिए और विराट कोहली रन आउट हुए। इसके बाद आखिरी दो गेंद पर रवि बिश्नोई बल्लेबाजी के लिए और उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। दोनों बार फखर जमान की खराब फील्डिंग देखने को मिली। आखिरी गेंद पर फखर ने बिश्नोई का आसान कैच छोड़ दिया। इस तरह भारत ने आखिरी ओवर में 10 रन बटोरे। टीम इंडिया ने आखिरी पांच ओवर में 46 रन बनाए और दो विकेट गंवाए।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- एशियाड में भारत का पहला पदक, महिला शूटिंग टीम ने दिलाया सिल्वर,हॉकी में भी जीते
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…