IND vs PAK Asia Cup T20 – अब से कुछ देर बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, जानें कैसे देख पाएंगे आप टीवी में फ्री मैच.. देखे हमारे साथ

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आठ दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीती थी। वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एक जीत मिली थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीता था, लेकिन भारत को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में मुश्किल हुई थी।

भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। 28 अगस्त को मिली जीत से पहले भारत ने 2016 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में आठ विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से उसे शिकस्त दी थी।

जाने कब शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

कौन- कौन से टीवी चैनल पर होगा प्रसारित ?

एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।

भारत – पाकिस्तान टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई।

और पढ़े  भारत ने दूसरे दिन जीते चार पदक: निशानेबाजों ने कराई चांदी, सुचिका ने एमएमए में दिलाया मेडल, टेटे में दिखा दम

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, हसन अली/मोहम्मद हसनैन।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज…