IND vs ENG टी20- भारत की ऐतिहासिक जीत पर गृह मंत्री शाह ने जताई खुशी, टीम के प्रदर्शन को सराहते हुए क्या कहा?

Spread the love

इंग्लैंड पर भारतीय टीम की सात रन से ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम के प्रदर्शन को सराहा और कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बा काबिले-तारीफ है। बता दें कि, भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है जबकि टीम इंडिया चौथी बार इस प्रारूप में विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी।

 

सैमसन की दमदार बल्लेबाजी
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाकर स्कोर को मजबूत बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कड़ी टक्कर दी। जैकब बेथेल ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 105 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला सात रन से जीत लिया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले पाकिस्तान 2007 और 2009 में तथा श्रीलंका 2012 और 2014 में लगातार दो बार फाइनल में पहुंच चुके हैं। अब भारतीय टीम 2024 और 2026 में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। अब भारतीय टीम का सामना 8 मार्च यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया इस बार लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

चौथी बार फाइनल में भारत
इसके अलावा टीम इंडिया चौथी बार टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने तीन-तीन बार टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले खेले हैं।

Spread the love
और पढ़े  IPL 2026 का फाइनल आज- जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- साल 2008 से लेकर 2026 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

    Spread the love

    Spread the love  आईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंच गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने…


    Spread the love

    आरसीबी चैंपियन- किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? कोहली-सूर्यवंशी छाए, चैंपियन आरसीबी को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी की जीत के साथ आईपीएल 2026 का समापन हो गया। टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। इससे पहले टीम 2025 में विजेता बनी थी।…


    Spread the love