IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली की सशर्त वापसी, बुमराह टीम में शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए टीम में मौका मिला है, लेकिन उनका इसमें खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है।

 

सीरीज का कार्यक्रम

    • भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई को एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे मैच से होगी।
    • इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा।
    • तीसरा मैच 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा।
    • वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच एक जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसके लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम का एलान पहले किया जा चुका है।

फिटनेस टेस्ट पर निर्भर कोहली का खेलना
बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान तो कर दिया है, लेकिन इसमें स्पष्ट कहा है कि विराट कोहली का इस सीरीज में खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करता है। कोहली की फिटनेस जांच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 22 जून को होगी। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत दिलाई थी। इसी मैच के दौरान विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। चोट के कारण विराट को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा। विराट फिलहाल लंदन में रिहैब कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या बाहर
एक तरफ जहां कोहली को सर्शत टीम में शामिल किया गया है, वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में जगह नहीं बना सके हैं। हार्दिक ने चोट से उबर कर बीसीसीआई सीओई में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उनका इस सीरीज में खेलना तय नहीं माना जा रहा था क्योंकि वह वनडे प्रारूप में खेलने के लिए पूरी नहीं फिट नहीं बताए जा रहे थे। हार्दिक चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं और अब वह अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। ऐसे में एक बार फिर नीतीश रेड्डी को मौका मिला है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

और पढ़े  भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

  • Related Posts

    भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान…

    2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

    एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए…