यहाँ की उप तहसील में पड़ा आयकर विभाग का छापा,उजागर हुआ 11 हजार करोड़ रुपये का घोटाला  

Spread the love

 

 

रियाणा की बल्लभगढ़ उप तहसील में शुक्रवार की दोपहर को आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी। इस दौरान उन्होंने पाया कि बल्लभगढ़ तहसीलदार की ओर से करीब छह साल से उनको रजिस्ट्री का कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं करवाया है। यह 11 हजार करोड़ का बताया जा रहा है।

दोपहर दो बजे पहुंची थी आयकर टीम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम और फरीदाबाद की आयकर विभाग की 11 सदस्य टीम शुक्रवार की दोपहर सबसे पहले पुलिस लाइन गई। वहां से उन्होंने संबंधित अधिकारी से 11 पुलिस कर्मचारी की मांग की। जिस पर टीम को पुलिस कर्मचारी मुहैया करवाए गए। उसके बाद टीम दोपहर को दो बजे बल्लभगढ़ स्थित उप तहसील में पहुंची।

 

छह साल की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड नहीं
सर्वे के दौरान टीम को पता कि बल्लभगढ़ उप तहसील की ओर से उनके पास पिछले छह साल की रजिस्ट्री का कोई भी रिकॉर्ड नहीं आया है। जोकि करीब 11 हजार करोड़ का है। जिस पर वह रजिस्ट्री की जांच करने के लिए पहुंची। यह टीम दोपहर के दो बजे से लेकर रात के 11 बजे तक जांच करती रही।

30 लाख से अधिक की रजिस्ट्री की जानकारी आयकर विभाग को देनी होती है
नियम के अनुसार 30 लाख से अधिक की अगर कोई रजिस्ट्री उप तहसील में होती है तो उसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी होती है। लेकिन पिछले छह साल से तहसीलदार की ओर से इस तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टीम की ओर पुलिस मांगी गई थी जोकि उन्होंने मुहैया करवाई दी।

Spread the love
और पढ़े  सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर नजर रखे, अमित शाह ने दिया बीएसएफ जवानों को संदेश
  • Related Posts

    Bengal: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची CID की टीम

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नोटिस जारी कर 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी…


    Spread the love

    पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकिस्तान से आ रहे अफगान शरणार्थियों को लेकर जा रहा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में…


    Spread the love