Punishment: हॉस्टल में बच्चों के साथ हैवानियत, बिस्तर पर पेशाब करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से ऐसे दागा की उधड़ गई खाल

Spread the love

 

बाड़मेर जिले के एक प्राइवेट हॉस्टल में बच्चों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। हॉस्टल के शिक्षक ने रात में बिस्तर पर पेशाब करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दाग दिया। इससे उनकी खाल ही उधड़ गई। यह सजा उन सभी बच्चों को दी जाती थी, जो रात में बिस्तर गीला कर देते थे।

इस भयावह घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित बच्चा हॉस्टल से भागकर बाहर आ गया। उसके शरीर से खून बह रहा था। यह देखकर लोगों ने उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने पूरी कहानी बताई। पीड़ित बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना से गुस्साए उनके परिजनों ने हॉस्टल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

 

भागकर आए बच्चे ने किया खुलासा
जानकारी के अनुसार, घटना सेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित हरपालेश्वर मंदिर परिसर की है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक हॉस्टल का संचालन किया जाता है। जिसमें घुमंतू परिवारों, गरीब और अनाथ बच्चों को रखा जाता है, हॉस्टल में बच्चों आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। आरोप है कि शनिवार रात को लोहे के सरिए से दागने के बाद एक बच्चा हॉस्टल से भाग निकला और बाहर आकर चिल्लाने लगा। बच्चे के शरीर से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाया, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। बच्चे के शरीर पर जलने के गहरे निशान थे और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्चे ने बताया कि आध्यात्मिक शिक्षा देने वाला नारायणगिरी हॉस्टल में रह रहे बच्चों को प्रताड़ित करता था। जो बच्चे नींद में बिस्तर गीला कर देते थे, उन्हें जांघों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गर्म सरिए से दागा जाता था। 8 से 10 बच्चे नारायणगिरी की प्रताड़ना का शिकार हुए हैं। शिकायत और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी नारायणगिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  कट, कमीशन और करप्शन से बेहाल पश्चिम बंगाल, कूचबिहार में टीएमसी पर बरसे PM मोदी, बोले- पापों का होगा हिसाब

Spread the love
  • Related Posts

    IRGC के खुफिया प्रमुख प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the love     ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की…


    Spread the love

    बांग्लादेश- मंगल शोभायात्रा पर रोक की मांग, बोले- धार्मिक भावनाओं को पहुंचेगी ठेस

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के पहेला बैशाख (बंगाली नववर्ष) उत्सव की प्रसिद्ध और यूनेस्को मान्यता प्राप्त परंपरा ‘मंगल शोभायात्रा’ इस साल विवादों में घिर गई है। बांग्लादेश मीडिया (बीडी न्यूज 24)…


    Spread the love