Crime: कोर्ट के लॉकअप में हत्या से मचा हड़कंप, पेशी पर आए 2 कैदियों ने एक कैदी को उतारा मौत के घाट

 

 

दिल्ली के साकेत कोर्ट के अंदर बने लॉकअप में हत्या से हड़कंप मच गया है।  साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी। वे दोनों तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत कोर्ट लॉकअप के अंदर अमन नामक कैदी की हत्या हुई है। अन्य सह कैदियों पर अमन की हत्या का आरोप है। वे दोनों तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था।

व्यवसायी अरुण लोहिया की हत्या की गुत्थी को सुलझी
वहीं, दक्षिण जिला पुलिस ने सीडीआर चौक पर हुई व्यवसायी अरुण लोहिया की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस को दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि अरुण लोहिया हत्याकांड में यह दोनों बदमाश शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैप लगाकर दीपक को उसके साथी के साथ आता देख रोकने की कोशिश की लेकिन दीपक और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और उसके बाद दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस और बदमाशों के बीच 5 से ज्यादा गोलियां चली है।

और पढ़े  NIOS एग्जाम 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत ऐसे करें डाउनलोड
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…